दूसरे दिन 1592 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी आरक्षी भर्ती परीक्षा
कौशाम्बी, जून 9 -- उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा में सख्ती का असर मंगलवार को दूसरे दिन भी दिखा। कड़ाई के चलते द्वितीय दिवस 1592 अभ्यर्थियों ने इम्तिहान से दूरी बना ली। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए आईजी, डीएम एवं एसपी खुद भ्रमणशील रहे। अफसरों ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान मातहतों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया। किसी भी केंद्र से नकलची अथवा मुन्ना के पकड़े जाने की खबर नहीं है। आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती लिखित परीक्षा आठ से 10 जून तक जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है। यह भी पढ़ें- 2,283 अभ्यर्थियों ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न कराई जानी है। प्रत्येक पाली में 2976 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। मंगलव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.