रामपुर, फरवरी 10 -- रामपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मंगलवार को दो केंद्रों पर हुई। दो पालियों में 629 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 517 ने परीक्षा दी। जबकि, 112 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा में मुंशी, मौलवी और आलिम परीक्षार्थी शामिल हुए। पहली पाली में 217 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। जिनमें से 160 उपस्थित हुए और 57 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 249 परीक्षार्थियों में से 216 ने परीक्षा दी। जबकि 33 छात्र अनुपस्थित रहे। इस परीक्षा के लिए शहर में श्री हरि इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। वहीं दूसरा केंद्र स्वार के जवाहर इंटर कॉलेज में बना था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान ...