दूसरे दिन वाराह अवतार की कथा का किया वर्णन
अयोध्या, जून 3 -- भदरसा, संवाददाता। पूराकलंदर थाना क्षेत्र स्थित एम.जे.एस. एकेडमी में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के द्वितीय दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति के बीच कथा का आयोजन अत्यंत भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। कथा व्यास शिवा किशोरी ने भगवान के वराह अवतार की कथा का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार भगवान विष्णु ने वराह रूप धारण कर पृथ्वी का उद्धार किया। इसके साथ ही कपिल मुनि एवं माता देवहूति के संवाद का विस्तारपूर्वक वर्णन करते हुए भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का महत्व समझाया। कथा के दौरान सती चरित्र का मार्मिक प्रसंग भी सुनाया गया, जिसने श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। यह भी पढ़ें- भगवान की प्राप्ति के लिए भक्त को ध्रुव बनना पड़ेगा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में डॉ. सी.पी. त्रिपाठी बृजेश यादव, प्रदीप तिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.