गिरडीह, मार्च 20 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में बसंती नवरात्रि के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी की पूजा दुर्गा मंडपों में वैदिक विधि विधान के साथ हुई। जानकारी के मुताबिक हीरोडीह थाना क्षेत्र के मल्हो,कठवारा, रांगामाटी स्थित दुर्गा मंदिरों में मां दुर्गा महिषासुर तथा अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। इस बाबत कठवारा दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रामदेव महतो ने बताया कि सामूहिक हडिया चंदा के द्वारा पूजा संपन्न होती है। सामूहिक पूजा की विशेषता यह है कि इसमें प्रत्येक परिवार का जुड़ाव होता है। सामाजिक नियमों को लोग मानने के लिए बाध्य होते हैं। नवरात्र तथा रामनवमी को लेकर क्षेत्र का सामाजिक वातावरण भक्तिमय हो उठा है। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान तथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.