बलरामपुर, मार्च 20 -- बलरामपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं, पुरुषों और बच्चों सहित सभी वर्ग के लोग मां भगवती के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। मंदिर परिसर "जय माता दी" के उद्घोष से गूंज उठे, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने मां जगदम्बा की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन तुलसीपुर स्थित शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में विशेष आकर्षण देखने को मिला, जहां दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेककर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। इसके अलावा बिजलीपुर के मां बिजलेश्वरी मंदिर, हरिहरगंज, धुसाह स्थित समय माता मंदिर और रहिया देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.