पटना, जनवरी 21 -- पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) के 1799 पदों पर बहाली के लिए बुधवार को दूसरे दिन भी हुई प्रारंभिक लिखित प्रतियोगिता परीक्षा शांतिपूर्ण रही। राज्यभर में हुई इस परीक्षा में 70 फीसदी अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के ओएसडी किरण कुमार ने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला। शेखपुरा जिला के डीएम मॉडल सीनियर सेकेंड्री स्कूल लालबाग पर दूसरे अभ्यर्थी के बदले परीक्षा देने आये एक व्यक्ति को जांच के दौरान ही पकड़ लिया गया। आयोग ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या दस लाख से अधिक होने की वजह से चार पालियों में परीक्षा कराई गई। पहले दिन 18 जनवरी को दो पालियों में परीक्षा आयोजित हुई थी। इसके बाद 21 जनवरी को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा को लेकर सभी 38 जिलों में 498 केंद्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.