मुजफ्फरपुर, सितम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर। जोगबनी से दानापुर जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 26301 शुक्रवार की सुबह 46 मिनट की देरी से 9:46 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म चार पर पहुंची। इसका समय 9 बजे ही था। पहले दिन भी यह ट्रेन 52 मिनट की देरी से पहुंची थी। मुजफ्फरपुर के लिए यह दूसरा वंदे भारत ट्रेन हैं। इससे पहले पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत का परिचालन हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...