सिमडेगा, मई 3 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाके में रविवार को दूसरे दिन भी मुसलाधार बारिश हुई। रविवार को अपराह्न करीब चार बजे तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जहां एक ओर मौसम को सुहाना बना दिया। वहीं दूसरी ओर नगर की बदहाल जल निकासी व्यवस्था की हकीकत भी उजागर कर दी। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में जलजमाव से लोगों की बढ़ी परेशानीबदहाल जल निकासी व्यवस्था खासकर कचहरी के समीप स्थित वीर बुधू भगत चौक पर थोड़ी ही देर की बारिश के बाद सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश थमने के बाद भी चौक पर पानी जमा रहा। जिस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को सड़क छोड़कर किनारे-किनारे होकर गुजरना पड़ा। स्थिति इतनी खराब रही कि कई दोपहिया और ऑटो चालकों को पानी के बीच से गुजरते हुए संतुलन बनाने में मशक्कत कर...