कोडरमा, मार्च 28 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। बीते दो दिनों में हाथियों ने जहां दो लोगों की जान ले ली, वहीं करीब आधा दर्जन मवेशियों को भी मार डाला है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात कोडरमा के बोनाकाली और मरियमपुर क्षेत्र में हाथियों ने दो लोगों को कुचलकर मार दिया था। इसके बाद गुरुवार रात हाथी फिर सक्रिय हो गए और कोडरमा प्रखंड के झरीटांड़ और खरीडीह गांव में घुसकर करीब पांच मवेशियों को मार डाला। ये मवेशी गौशाला और घरों के बाहर बंधे हुए थे। इसके अलावा हाथियों ने कुछ फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।हाथियों के लगातार उत्पात से ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गई है। लोग रात-रात भर जागकर मशाल और आग जलाकर गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.