गोरखपुर, जुलाई 24 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों में छात्रों के आंदोलन और कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रमों को देखते हुए चौरीचौरा पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र पांडेय तथा एआईसीसी सदस्य स्नेहलता गौतम को लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी उनके आवास पर ही हाउस अरेस्ट रखा। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि बुधवार से शुरू हुई यह कार्रवाई गुरुवार सुबह भी जारी रही। बताया गया कि सुबह करीब 6.20 बजे पुलिस उनके आवास पहुंची और उन्हें किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर नहीं निकलने दिया। स्नेहलता गौतम ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, भाजपा का अत्याचार इतना बढ़ गया है कि कांग्रेसजन अपने ही घर में चैन से नहीं रह सकते। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन भी हाउस अरेस्ट रहे कांग्रेस नेता भाजपा सरकार युव...