बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- दूसरे दिन भी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी बंद, मरीज लौटे आईएमए और भासा के आह्वान पर डॉक्टरों का विरोध जारी, इमरजेंसी सेवा चालू फोटो : सदर अस्पताल : सदर अस्पताल के निबंधन काउंटर पर शुक्रवार को पर्चा कटवाने के लिए इंतजार करते मरीज। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। सहरसा के सोनवर्षा राज अस्पताल में डॉक्टर-पत्रकार विवाद के बाद दो चिकित्सकों पर हुई कार्रवाई के विरोध में आईएमए और भासा के आह्वान पर सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का ओपीडी बहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में नियमित ओपीडी सेवा बंद रहने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी हुई और कई मरीजों को लौटना पड़ा। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सहरसा जिले में डॉक्टर से दुर्व्यवहार पर सदर अस्पताल के ओपीडी में दूसरे दिन भी सेव...