दुमका, अप्रैल 29 -- दुमका। सड़क हादसे में युवक की मौत के दो दिनों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई है। नगर थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद 72 घंटे के लिए शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। शव की पहचान नहीं होने के बाद 72 घंटे के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। अस्पताल के कर्मियों से पता चला है कि यह हादसा दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर कुसुमडीह गांव के पास हुई थी। 108 नम्बर की एम्बुलेंस ने शव को उठाकर पीजेएमसीएच में रख दिया था। मंगलवार की शाम तक पीजेएमसीएच के बरामदे में ही शव रखा हुआ था। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत शाम में नगर थाना की पुलिस पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम हाउस ले गई और शव को शीतगृह में सुरक्षित रख दिया। यह भी पढ़ें- बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 वर्षीय युवक की मौत,नानी और पु...