संतकबीरनगर, मार्च 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में दूसरे दिन भी बड़े वाहनों का डायवर्जन होता रहा। वाहनों को दूसरे रास्तों से लखनऊ की तरफ भेजने में पुलिस कर्मी जुटे रहे।अयोध्या में चैत्र रामनवमी मेला के मद्देनजर गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर से रूट डायवर्जन शुरू हो गया था। व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जिले में हाईवे पर पांच जगह बैरियर लगा कर बड़े वाहनों का डायवर्जन किया जा रहा है। गोरखपुर से ही लिंक एक्सप्रेस-वे से होकर बड़े वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गंतव्य को भेजा रहा है।जिले में गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्गा मंदिर मगहर, मेंहदावल बाईपास, डीघा बाईपास, भुवरिया, टेमा रहमत के पास बैरियर लगा कर बड़े माल वाहकों को रोक कर डायवर्ट किया जा रहा है। दुर्गा मंदिर मगहर से वाहनों ...