हरिद्वार, जून 21 -- हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोड़ीबेलवाला चौकी के निकट जाम लगने के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। यहां लंबा जाम लगने के कारण वाहन रेंग-रेंग कर आगे बढ़े। रविवार को शहर के प्रमुख मार्गों और हाईवे के अन्य हिस्सों में यातायात व्यवस्था सामान्य बनी रही। पुलिस और यातायात कर्मियों की निगरानी के चलते कहीं भी लंबे समय तक अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनी। वहीं, श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी आमद के कारण हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों की पार्किंग पूरी तरह भरी रहीं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्किंग, आनंद वन समाधि पार्किंग, गडढा पार्किंग तथा रोड़ीबेलवाला पार्किंग समेत सभी प्रमुख पार्किंग स्थलों पर वाहनों की भारी संख्या देखने को मिली। पार्किंग स्थलों के भरने के बाद कई वाहन चालकों को खाली स्थान तलाशने के लिए ...