हाथरस, जुलाई 24 -- हाथरस। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रैक से मालगाड़ी के उतरने की हुई घटना के बाद लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी रेल यातायात प्रभावित नजर आया। शहर के हाथरस किला रेलवे स्टेशन से पुरानी दिल्ली जाने वाली एचएडी पैसेंजर और टूंडला से दिल्ली जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहीं। इसके अलावा कई पैसेंजर ट्रेन प्रभावित रही। इस वजह से यात्रियों को काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज बस और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बीते दिनों साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी के रेलवे ट्रैक से उतरने की घटना हुई थी। जिसके बाद से उत्तर-मध्य रेलवे के दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित है। कई पैसेंजर ट्रेन देर से चल रहीं है तो कई पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है. ...