बगहा, जून 17 -- बगहा,नगर प्रतिनिधि। दूसरे दिन भी यूरिया संकट पर भड़के बगहा के किसानों ने मंगलवार को एनएच-727 को किया जाम कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का कारण किसानों करीब आधे घंटे तक बगहा अनुमंडल के समक्ष एनएच को जाम रखा। जिससे आवागमन बाधित रहा। मंगलवार को बड़ी संख्या में किसान यूरिया खरीदने के लिए सुबह से बगहा दो बिस्कोमान केंद्र पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर उन्हें यूरिया स्टॉक समाप्त होने की जानकारी दी गई। इससे किसानों का गुस्सा फूट पड़ा और वे सड़क पर उतर आए। किसान जगरतन महतो, तेतरी देवी , मोहन यादव, भोला यादव आदि का आरोप था कि खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद उपलब्ध नहीं होने से धान की रोपनी और गन्ना की फसलों की तैयारी प्रभावित हो रही हैं। एनएच-727 पर जाम लगने की सूचना मिलते ही पटखौली थाना पुलिस तथा बगहा-दो सीओ मो वसीम अकरम मौके पर पहुंचे। अधिक...