मुंगेर, अप्रैल 20 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। शिवकुंड निषाद टोला गंगा घाट से शनिवार को बरामद अज्ञात युवती के शव की पहचान दूसरे दिन भी नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि, शव की पहचान के लिए हेमजापुर समेत आसपास के सभी थानों में पता किया जा रहा है। गौरतलब है कि, रविवार की सुबह गंगाघाट के किनारे एक बोरी में बंद युवती का शव बरामद हुआ था। एसएफएल की टीम भी जांचकर साक्ष्य जुटाए थे। शव को देखकर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस को एसएफएल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सके। यह भी पढ़ें- गला घोंटने के बाद बक्से में भरकर फेंकी गई थी लाश ----------- यह भी पढ़ें- कुआं से मिला लड़की का शव, जांच में जुटी पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.