दूसरे दिन भी मेहरबान हुए बादल, बारिश से मिली राहत
संभल, जून 12 -- संभल, संवाददाता। जनपद में दूसरे दिन भी मौसम का मिजाज बदला रहा। रात भर आसमान में काले बादल छाए रहे और बुधवार सुबह करीब सात बजे से बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। लगातार हो रही वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं कई ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। बारिश के कारण गांवों की सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर मक्का की फसल समेटने में जुटे किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में नमी और लगातार बारिश के चलते फसल खराब होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- झमाझम बारिश से मिली राहत, अब उमस करेगी बेहाल ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम में आए बदलाव से धान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.