भदोही, जनवरी 30 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के भीखमापुर गांव में दूसरे दिन शुक्रवार को भी सियापा छाया रहा। गांव में अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल लगातार दूसरे दिन पहुंचे। संदिग्धों, पीड़ित स्वजनों से पूछताछ किया। उधर, पुलिस ने एक नामजद एवं अज्ञात पर केस दर्ज करते हुए एक आरोपित को हिरासत में लिया है। बता दें कि उक्त गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद चौहान का जमीनी विवाद ऊंज थाना क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी निजामुद्दीन से चल रहा है। बुधवार की रात युवक भोजन के बाद मकान के सामने स्थित टीनशेड में सोए थे। देर रात आधा दर्जन की संख्या में मुंह बांध कर पहुंचे बदमाशों ने विनोद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। उनका इलाज ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। जहां पर हालत गंभीर बनी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु...