महोबा, अप्रैल 6 -- अजनर। दूसरे दिन भी ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पप्पू भदौरिया का कहना है कि बार-बार विभाग की सूचना दी जा रही है मगर दूसरे दिन भी बिजली न आने से व्यापार बाधित हो रहा है। लोग मोबाइल जार्च करने के लिए परेशान हो रहे है। विभाग ने गिरे पोल सही करा आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...