सीतामढ़ी, मार्च 30 -- बैरगनिया। थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से जप्त की गई 1405 लीटर अवैध शराब को थाना परिसर में प्रभारी सीओ की उपस्थिति में विनष्टिकरण किया गया है।प्रभारी थानाध्यक्ष बंटी कुमार के बताया कि थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा बीते दिनों चलाए गए विभिन्न छापेमारी अभियान के दौरान दर्ज 14 अलग-अलग कांडों में जप्त शराब को नष्ट करने का निर्देश प्राप्त होते ही रविवार को प्रभारी सीओ पल्लवी कुमारी के उपस्थिति में थाना परिसर के अंदर ही एक बड़ा गड्डा खोदकर शराब की बोतलों और पाउच को जेसीवी एवं अन्य तरीक़े से पूरी पारदर्शिता के साथ विनष्टीकरण को संपन्न किया गया है।श्री कुमार ने बताया कि नष्ट किए गए 1405 लीटर अबैध शराब में देसी एवं विदेशी शराब शामिल है।उन्होंने कहा कि पुलिस शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त और छापे...