झांसी, मार्च 16 -- झांसी, संवाददाता दूसरे दिन भी पुलिस भर्ती परीक्षा को प्रशासन सख्त मोड पर रहा और कड़ाई से चेकिग की। नोडल अधिकारी ने बताया कि दूसरे दिन भी हजारों की संख्या में परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए केन्द्रों तक नहीं पहुंचे और परीक्षा छोड़ दी। साथ ही परीक्षा देते हुए कोई नकल नहीं कर सका। कैमरों से एक एक कक्ष को बारीकी से देखा गया।अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल व पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह सहित 28 परीक्षा केंद्रों पर हुई सीधी भर्ती परीक्षा का मुआयना किया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड द्वारा सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा रविवार को सुबह की पाली में 10 से 12 बजे तक हुई। दूसरी पाली की परीक्षा 3 बजे से 5 बजे तक हुई। नोडल अधिकारी ने दावा किया कि परीक्षा करते हुए कोई नकल नहीं कर सका।दो मिनट की देखी रिक...