चंदौली, मार्च 7 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद। सैयदराजा जमानिया मार्ग फ्लाई ओवर के समीप मैदान में रखे गए पुआल के बंडल में शुक्रवार की शाम पांच बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया था, लेकिन शनिवार को दूसरे दिन भी पुआल के बंडल से धुआं निकल रहा है। किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचने के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से विभाग का एक वाहन खड़ा करा दिया गया है। ताकि किसी भी स्थिति से पार पाया जा सके। बताया जा रहा है कि सुलतानपुर के रहने वाले व्यापारी प्रेमशंकर सिंह ने नरवन क्षेत्र से धान का पुआल खरीदकर सैयदराजा-जमनिया फ्लाई ओवर के समीप मैदान पर मशीन से सैकड़ों की संख्या में बंडल बनाकर रखा था। शुक्रवार की शाम पांच बजे के लगभग अचानक अज्ञात कारणों से पुआल के बंडल में आग लग गई थी।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.