उन्नाव, अप्रैल 4 -- सुमेरपुर। बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर स्थित सिध्दपीठ मां चंद्रिका देवी दरबार में दर्शन करने अपने दोस्तों के साथ आया युवक गंगा में स्नान करते समय डूब गया था। जिसका अभी तक पता नही चल सका है। शनिवार को एसडीआरएफ टीम के साथ बारासगवर थाना पुलिस दिन भर उसे ढूंढती रही लेकिन कामयाब नही हुई। लखनऊ के इंदिरा नगर मोहल्ला के रहने वाले 46 वर्षीय आदित्य नारायण पुत्र सूर्य नारायण पालीमेड प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ में कार्यरत है। शुक्रवार सुबह वह अपने सहकर्मी दोस्तों नीलेश, शुभम शुक्ल और आशीष अवस्थी के साथ कार से बक्सर स्थित मां चंद्रिका देवी दरबार दर्शन करने पहुंचे थे। सभी दोस्त शोभन आश्रम स्थित हनुमान मंदिर के पीछे घाट पर गंगा स्नान करने लगे। तभी आदित्य नारायण अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उनके दोस्तों ने पुलिस को घटना की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.