लखनऊ, अप्रैल 11 -- काकोरी इलाके में मदारपुर पुरैना मार्ग पर प्लाटिंग एरिया में गुरुवार की सुबह हत्या के बाद फेंकी गई 30 वर्षीय महिला की दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने सीसीटीवी 300 से अधिक कैमरों की तफ्तीश की। फुटेज में फुटेज के आधार पर कई संदिग्ध वाहन मिले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उधर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार की सुबह मदारपुर से पुरैना मार्ग पर सड़क के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला था। महिला की नुकीले और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। शव को प्लाटिंग एरिया में फेंक कर हत्यारे फरार हो गए थे। पुलिस ने देर रात निकलने वाले वाहनों की सीसीटीवी फुटेज से तलाश शुरू की। अंदेशा है कि किसी चार पहिया वाहन से शव को कथरी में लपेटकर काकोरी में फेंका गया है। पुलिस की तीन टीमें महिला की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.