बिजनौर, अगस्त 20 -- थाना मंडावर क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी बॉबी पत्नी के साथ बुधवार सुबह अपने गांव आया था। जहां किसी अनबन के चलते दोपहर बाद वह पत्नी को लेकर हरिद्वार जा रहा था जैसे ही बाइक बालावाली पुल के बीच पहुंची तो बाइक सवार पति की चप्पल निकल गई। अनबन से ग्रसित पत्नी ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। गुरुवार को महिला की गंगा नदी में तालाश जारी रही, लेकिन महिला का पता नहीं चल सका। गंगा नदी का बढ़ा जलस्तर रेस्क्यू में बांधा बन रहा है। एनडीआरएफ की टीम महिला को गंगा नदी में तलाश रही है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हड़कंपः पति से खफा महिला ने बालावाली पुल से गंगा में लगाई छलांग, तलाश जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...