बहराइच, नवम्बर 27 -- बहराइच, संवाददाता। लखनऊ व शहर की आयकर टीम ने दूसरे दिन गुरूवार को भी नगीन ट्रैडर्स के दो प्रतिष्ठानों, बंजारी मोड़ स्थित न्यू, अकबरपुरा स्थित ओल्ड आवास पर एक साथ छापेमारी जारी रखी। ट्रेडर्स को अफसर कार से किसी अज्ञात स्थान पर ले गए। जिस पर शहर में गिरफ्तारी की अफवाहें छाई रही। ट्रेडर्स को वापस लाए जाने पर गिरफ्तारी का शोर थमा। गुरूवार को भी सुरक्षा बलों ने चारों ठिकानों को सुरक्षा घेरे में रखा हुआ है शहर में अकबरपुरा स्थित नगीन ट्रेडर्स के मालिक मोइन के यहां बुधवार दोपहर से रोडवेज रोड स्थित होटल यौर्श, नील कमल कुर्सी ऐजेंसी, अकबरपुरा स्थित पुराने आवास, बंजारी मोड़ स्थित आलीशान कोठी पर एक साथ छापेमारी चल रही थी जो गुरूवार को भी जारी रही । चारों ठिकानो को सुरक्षा घेरे में लेने के अलावा मोबाइल व लेपटाप डिवाइस कब्जे में ल...