औरैया, मई 12 -- औरैया, संवाददाता। राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन तहसील औरैया की मांगों को लेकर शुरू हुई हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। लगातार दूसरे दिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण तहसील परिसर में कामकाज बुरी तरह प्रभावित रहा। दाखिल-खारिज, धारा 116 और अन्य राजस्व मामलों के लिए दूर-दराज से पहुंचे वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई लोग घंटों इंतजार के बाद निराश होकर वापस लौट गए। तहसील परिसर में सुबह से ही वादकारियों की भीड़ लगी रही, लेकिन अधिवक्ताओं के हड़ताल पर रहने से अधिकांश मामलों में सुनवाई और प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो जमीन संबंधी विवाद, दाखिल-खारिज और अभिलेखों के कार्य के लिए पहुंचे थे। कई बुजुर्ग और ग्रामीण महिलाएं भी तहसील में भटकती नजर आईं। राजस्व अधिवक्त...