वाराणसी, अप्रैल 10 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नियमितीकरण और जूनियर क्लर्क के 199 पदों पर जारी भर्ती विज्ञापन को रोकने के लिए बीएचयू के अस्थायी और संविदा कर्मचारी दूसरे दिन भी धरने पर बैठे रहे। बीएचयू के मधुबन स्थित धरनास्थल पर कर्मचारियों ने इस आंदोलन को मांगे पूरी होने तक जारी रखने की हुंकार भरी। शांतिपूर्ण आंदोलन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कर्मचारी शामिल हैं। बुधवार को एम्फी थिएटर ग्राउंड से कर्मचारियों ने पदयात्रा निकाली और केंद्रीय कार्यालय में अधिकारियों से बात कररने की कोशिश की। हालांकि कोई सकारात्मक जवाब न मिलने पर कर्मचारी मधुबन पहुंचे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। बुधवार की पूरी रात कर्मचारी धरनास्थल पर डटे रहे और गुरुवार को भी अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। कर्मचारियों की मुख्य मांग जूनियर क्लर्क पदों पर प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.