गंगापार, मई 19 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते विद्युत भार के बीच भारतगंज की बदहाल बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग का अभियान दूसरे दिन मंगलवार को भी युद्धस्तर पर जारी रहा। तेज धूप, झुलसा देने वाली लू और तपिश भरे मौसम के बावजूद विभागीय कर्मचारी नई 33 केवी लाइन को शीघ्र चालू कराने में पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ जुटे रहे।जेई भारतगंज प्रशान्त श्रीवास्तव टीम के साथ जिगना पावर हाउस से भारतगंज विद्युत उपकेंद्र तक करीब नौ किलोमीटर लंबी बंद पड़ी 33 हजार केवी लाइन की केबिल खुदवाकर उसे दुरुस्त कराने के कार्य में लगे रहे। लाइन मार्ग में बाधा बने पेड़ों की छंटाई भी कराई गई, ताकि विद्युत आपूर्ति सुचारु और सुरक्षित ढंग से संचालित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...