लातेहार, अप्रैल 4 -- लातेहार। शहर के डुरूआ स्थित न्यू पुलिस लाइन के पास शहरी जलापूर्ति पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण दूसरे दिन भी वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 में जलापूर्ति प्रभावित रही। विभाग द्वारा जानकारी दी गई है कि मरम्मत कार्य जारी है और स्थिति को जल्द सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। संबंधित विभाग की टीम मौके पर कार्य कर रही है ताकि जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल हो सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...