प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के 43 केंद्रों पर यूपी पुलिस उपनिरीक्षक व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में रविवार को भी छह हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी जबकि, पहले दिन शनिवार को 6528 परीक्षार्थी अनुस्थित थे। दो दिनी परीक्षा में कुल 53,760 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 41,153 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 12607 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने दो पालियों में आयोजित परीक्षा के शांतिपूर्ण व नकलविहीन होने का दावा किया है। आलाधिकारियों ने रविवार को भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी लिया।दो दिवसीय परीक्षा के अंतिम दिन रविवार को कुल 26,880 पंजीकृत अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए बुलाया गया था, जिनमें से 20801 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 6528 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली...