कुशीनगर, दिसम्बर 18 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। जिले के बड़े प्रॉपर्टी कारोबारी ग्रुप के प्रतिष्ठानों पर दूसरे दिन भी इनकम टैक्स विभाग की सघन जांच जारी रही। विभाग की दो टीमें कसया स्थित कार्यालय व सीएमडी के आवास पर बुधवार को भी कागजात व लैपटॉप में दर्ज डाटा खंगालने में जुटी रही। जांच इस कदर हो रही है कि दूसरे दिन भी छापेमारी करने वाली टीम के सदस्य रात तक बाहर नहीं निकले। भोजन व चाय आदि व्यवस्था टीम ने अंदर ही कर रखी है। हालांकि विभागीय टीम ने दूसरे दिन भी कुछ कहने से इनकार किया मगर सूत्रों का कहना है कि जांच में अब वित्तीय अनियमिताओं के मामने सामने आने लगे हैं। मंगलवार को अलसुबह ही इनकम टैक्स की टीम कुशीनगर नपं के श्रीराम जानकी नगर वार्ड स्थित प्रॉपर्टी कारोबारी ग्रुप के कार्यालय पर पहुंची थी। दूसरी टीम ग्रुप के सीएमडी के मां कोटेश्वरी ...