दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नवरंग चौक से स्टेशन तक हुई कार्रवाई
लातेहार, जून 12 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों के आलोक में नगर पंचायत क्षेत्र में दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया गया। आम नागरिकों को सड़क जाम की समस्या से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को नगर प्रबंधक, नगर पंचायत लातेहार के नेतृत्व में नवरंग चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से रखे गए सामान, ठेले एवं अन्य सामग्री को हटाया गया। ऐसे सामानों को भी जब्त किया गया जिनके कारण आवागमन बाधित हो रहा था और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। संबंधित दुकानदारों एवं व्यवसायियों को भविष्य में सड़क किनारे किसी भी प्रकार का सामान नहीं रखने तथा सार्वजनिक मार्ग को अतिक्रमण मुक्त बनाए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.