औरैया, फरवरी 21 -- अछल्दा, संवाददाता। सिंचाई विभाग और विद्युत विभाग ने शनिवार को भी संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ग्राम तुरुकपुर में नहर पटरी व सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को चेतावनी दी और अतिक्रमण पीछे करने को कहा। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर योगेश कुमार ने नहर पटरी का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि विभाग की भूमि और सड़क किनारे कई लोगों ने दुकानें आगे बढ़ाकर कब्जा कर रखा है। इस पर उन्होंने दुकानदारों को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। दुकानदारों ने मोहलत मांगते हुए रविवार तक का समय लिया। विभाग की ओर से डोला पटरी के दुरुस्तीकरण का कार्य भी जारी रहा। इसी दौरान विद्युत विभाग के जेई धीरेंद्र प्रताप ने गांव के पास लगे 63 केवी ट्रांसफार्मर से निकले नंगे...