भदोही, मई 12 -- भदोही, संवाददाता। शहर के मर्यादपट्टी स्थित गाजीमियां मजार पर दूसरे दिन सोमवार को भी अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी रही। सजी दुकानों पर महिलाओं एवं बच्चों ने जमकर खरीदारी की। बता दें कि उक्त मजार पर गत वर्ष भारी विरोध के बाद मेले के आयोजन पर रोक लगा दी गई थी। केवल चादरपोशी और दुआख्वानी की अनुमति दी गई थी। इस वर्ष मेला कमेटी के लोग मेले के आयोजन की अनुमति मांग रहे थे, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने इससे इनकार कर दिया था। इसके बावजूद रविवार को बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचे थे। दूसरे दिन सोमवार को भी मजार पर भीड़ देखी गई, जिसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक रही। यह भी पढ़ें- पूरवा खास में उमड़ी आस्था की भीड़ दुआख्वानी के बाद आसपास लगी दुकानों पर लोगों ने खाने-पीने के सामान के साथ बच्चों के लिए खिलौनों की खरीदारी की।

हिंदी हिन्दुस्...