महोबा, मार्च 12 -- महोबा, संवाददाता। आयकर की टीम के द्वारा दूसरे दिन भी क्रशर प्लांटों में छापामार अभियान जारी रखा। गहनता से जा रही छापेमारी से क्रशर कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। छापामार अभियान से क्रशर कारोबार ठप्प रहा। क्रशर कारोबारियों के मोबाइल बंद है।अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे है। आयकर की टीम ने दूसरे दिन भी क्रशर उद्योग में गहनता से जांच की। आयकर टीम 2019 में बसपा से चुनाव लड़े दिलीप सिंह और सोमेश भारद्वाज के क्रशर प्लांटों में छापा मार रहे है। दूसरे दिन टीम ने एक बार फिर क्रशर प्लांटों में अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। गुरुवार को अधिकांश क्रशर प्लांट में काम ठप्प रहा जिससे करोड़ों का व्यापार बाधित रहा। क्रशर व्यापारी भी कार्रवाई को लेकर कुछ भी कहने से बच रहे है। उधर अधिकारी भी खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे है। शासन स्तर स...