लखीमपुरखीरी, नवम्बर 3 -- भीरा/पलियाकलां, संवाददाता। दुधवा टाइगर रिजर्व के किशनपुर में सैलानियों को लगातार बाघ के दीदार हो रहे हैं। खास बात तो यह है कि किशनपुर लगातार बाघ देखे जाने के मामले में खास बना हुआ है। रविवार को सुबह की शिफ्ट में जंगल पहुंचे सैलानियों को बाघ के दीदार हो गए थे। सोमवार को फिर सैलानियों को नजदीक से बाघ दिखाई दिया। बाघ को नजदीक से देख सैलानी रोमांचित हो उठे। बता दे कि इस बार एक नवंबर से दुधवा के शीतकालीन सत्र का शुभारंभ किया गया था। शुभारंभ के दिन बाघ नहीं दिखाई दिया था जिसके उसके बाद के दोनों दिन से दुधवा और किशनपुर पहुंच रहे सैलानियों को बाघ दिखाई दे रहा है। बाघ को देखे जाने से संबंधित वीडियो व फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दुधवा पहुंचने वाले सैलानियों को इस वर्ष बाघ निराश होकर वापस नहीं जाने दे रहा है। ऐस...