बागेश्वर, अप्रैल 24 -- बागेश्वर। दो सूत्रीय मांगों को लेकर पीआरडी जवानों ने दूसरे दिन भी हाथ में काला फीता बांधकर विरोध जताया। वक्ताओं ने समान कार्य का समपन वेतन तथा साल में 365 दिन काम देने की मांग दोहराई। कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह चुप नहीं रहेंगे। जिला प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा से मुलाकात करेंगे। अपनी समस्याओं से अवगत कराएंगे। यह भी पढ़ें- काला फीता बांधकर पीआरडी जवानों ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...