लातेहार, अप्रैल 4 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह स्टेशन पर दूसरे दिन शुक्रवार को भी कई ट्रेनें विलंब से पहुंची। रेल यात्रियों को इस दिन भी गंतव्य स्थान की ओर पहुंचने में देरी हुई। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। डाउन शटल पैसेंजर तो करीब तीन घंटे विलंब से बरवाडीह पहुंची। वहीं गोमो-चोपन और चोपन-गोमो पैसेंजर के अलावे भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस सहित आदि ट्रेनें भी विलंब से चली। बता दें कि लगभग रोज कई ट्रेनें इसी तरह विलंब से पहुंचती है। गंतव्य स्थान की ओर रवाना होती है, लेकिन निर्धारित समय पर ट्रेनों को चलाने की रेलवे विभाग की कोशिश सफल नहीं हो पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...