हापुड़, फरवरी 28 -- गंगा नगरी ब्रजघाट में फैल अतिक्रमण को लेकर पालिका किसी भी सूरत में छूट देने के प्रयास में नहीं है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी गंगा नगरी में पालिका की ओर से अलग अलग स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि गंगा नगरी में लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की निंरतर शिकायत मिल रही थी। दो दिन पूर्व डीएम द्वारा भी अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। उनके दिशा निर्देश पर शुक्रवार को अतिक्रमण और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद फिर शनिवार की सुबह को भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...