श्रावस्ती, मार्च 20 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन माता के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की गई। मंदिरों में पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शुभारंभ होते ही मंदिरों में घंट घड़ियाल शंख की गूंज चारों दिशाओं में गुंजायमान हो उठी। मां के भक्त पूजा अर्चना जुटे रहे। नवरात्रि व्रत रखने वाले मां के भक्त सुबह से ही घर व मंदिरों पर पूजा करते रहे। मां जगजननी की श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना में जुटे नजर आए। गिरंट बाजार के समीप जयपत्तर पुरवा समय माता मंदिर पर बाबा भंडारी ने समय माता मंदिर पूजा अर्चना शुरू की। इसी तरह से मिर्जापुर सती माता मंदिर पर मां के भक्त पूजा अर्चना करने पहुंचे। वहीं नव्वापुरवा गांव के पूरब जंगल समीप टोड़ी समय माता मंदिर पर सुबह से पूजा अर्चना प्रारंभ हो गयी। बाबागंज मल्हीपुर मार्ग पर फकीरा समय माता...