अलीगढ़, जून 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मंगलवार को दूसरे दिन पांच हजार 232 अभ्यर्थियों ने सिपाही भर्ती परीक्षा दी। जबकि 15 हजार 120 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। सभी 21 केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रही। ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा देने के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों के चेहरे खिले नजर आए। बोले कि पेपर आसान था। इस बार चयन हो जाएगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आठ से 10 जून तक सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर खुफिया तंत्र व सोशल मीडिया सेल सक्रिय है। सोमवार को पहले दिन 14 हजार 815 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं, मंगलवार को 21 केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। बायोमीट्रिक समेत त्रिस्तरीय लेयर में चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इस दौरा...