वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के दूसरे दिन गुरुवार को गैरहाजिर परीक्षकों की संख्या ज्यादा रही। इसके बाद भी कॉपियों की जांच ने रफ्तार पकड़ी। एक ही दिन में इंटरमीडिएट की लगभग 24 हजार कॉपियां जांच दी गईं। मूल्यांकन केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर लगभग 1.58 लाख नई कॉपियां भी भेजी गईं। वासंतिक नवरात्र का पहला दिन होने के कारण उपस्थिति कुछ कम रही। केंद्रों पर कुल 2874 परीक्षकों में 1910 ही पहुंचे। 964 परीक्षकों की अनुपस्थिति में काम शुरू किया गया। दूसरे दिन कॉपियों के मूल्यांकन की रफ्तार काफी तेज रही। पहले दिन इंटरमीडिएट की कुल 4005 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ था, जबकि दूसरे दिन 24059 कॉपियां जांच ली गईं। इसी तरह हाईस्कूल की कुल 20246 कॉपियों की जांच की गई। मूल्यांकन के लिए अभी हाईस्कू...