शाहजहांपुर, अप्रैल 4 -- गुरुवार रात कार से अपने फॉर्म पर जा रहे युवक को रास्ते में तेंदुआ चहलकदमी करते दिखाई दिया। बुधवार रात तेंदुआ ने गांव किनारे बंधे घोड़ा को अपना निवाला बना डाला था। चहलकदमी करते तेंदुआ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कस्बा के मोहल्ला कोट निवासी दिवाकर सिंह गुरुवार की रात 9 बजे कार से अपने फॉर्म रायपुर पटियात जा रहे थे। रायपुर गांव के पास उनको सामने से चकरोड़ पर तेंदुआ आता दिखाई दिया। सामने तेंदुआ देखकर दिवाकर सिंह बुरी तरह घबरा गए। और कार को रास्ते में ही रोक दिया। तेंदुआ चहलकदमी करते हुए खेतों में चला गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तेंदुआ रायपुर के पास चकरोड़ पर घूमता दिखाई दे रहा है। बुधवार रात गेंहुआ गांव निवासी पुत्तन के गांव किनारे बंधे घोड़ा का तेंदुआ ने शिकार कर डाला था। घोड़ा का अधखाया शव गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.