उन्नाव, मार्च 15 -- उन्नाव। जनपद के छह केंद्रों पर दो पालियों में हुई दूसरे दिन रविवार पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थियों को रीजनिंग के प्रश्नों को हल करने में फंसा कर रख दिया था। कम्प्यूटर व मैथ से संबंधित पूछे गए सवालों में अभ्यर्थियों को अधिक समय लग गया। कई छात्र ऐसे भी थे जो पहले से तैयारी कर रहे थे, उनके मुताबिक पेपर सरल आया था। अभ्यर्थियों ने बताया कि शहर में ही परीक्षा केंद्र होने से आवागमन में कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी। वरना दिक्कत हो सकती थी। रविवार को दोनों पालियों में हुई परीक्षा में कुल 3431 अभ्यर्थी शामिल हुए। दूसरे दिन रविवार को सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) भर्ती परीक्षा में भी रायबरेली, हरदोई, अमेठी, लखनऊ, बाराबंकी व अयोध्या जनपद के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने आए थे। दूरी अधिक न होने से अधिकतर छात्र केंद्र पर अपने ही व...