संतकबीरनगर, मार्च 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद में दो दिवसीय उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती-2026 की लिखित परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में 3248 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 1072 अभ्यिर्थयों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों दिनों में सात परीक्षा केंद्रों पर चार पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 6143 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 2197 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से नकल या अन्य गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।परीक्षा को निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए डीएम आलोक कुमार, एसपी संदीप कुमार मीना, एडीएम वित्त एवं राजस्व जय प्रकाश तथा एएसपी सुशील कुमार सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज...