एटा, सितम्बर 22 -- जनपद में डीएलएड प्रथम सेमिस्टर परीक्षा मंगलवार से 17 केन्द्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा केन्द्रों पर छात्र-छात्राओं को सघन चेकिंग के बाद प्रवेश कराया गया। परीक्षा के दौरान डायट प्राचार्य आराध्य उपाध्याय, बीएसए अनुपम अवस्थी, डीआईओएस डा. इंद्रजीत प्रजापति ने परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर नजर रखी। डायट प्राचार्य ने बताया कि मंगलवार से जनपद में 17 परीक्षा केन्द्रों पर डीएलएड 2026 प्रथम सेमिस्टर की परीक्षा करायी गई है। प्रथम पाली में विज्ञान विषय प्रश्न पत्र की परीक्षा में कुल पंजीकृत प्रशिक्षु 4976 में से 4242 शामिल हुए। प्रथम पाली में 734 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे हैं। दूसरी पाली में गणित प्रश्न पत्र परीक्षा में कुल पंजीकृत प्रशिक्षु 5078 में से 4249 ने परीक्षा दी है। यह भी पढ़ें- Etah News: 17 केन्द्रों पर डीएलएड-2026 प्रथम स...