लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- ईसानगर,संवाददाता घाघरा नदी में डूबे किशोर का शव दूसरे दिन बरामद हो गया। मंगलवार को फ्लड पीएसी और एसडीआरएफ की टीम ने उसी जगह से शव बरामद किया। जिस जगह सोमवार को किशोर नहाते समय डूबा था। ईसानगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।सोमवार दोपहर बाद गांव कबिरहा निवासी 15 वर्षीय ललित पुत्र दिनेश अपने तीन-चार साथी किशोर साथियों के साथ नदी किनारे घास छीलने गया था। बताया जाता है कि घास छीलने के बाद सभी लड़के घाघरा नदी में नहाने लगे। नहाते समय ललित अचानक गहराई में चला गया और डूब गया। उसके साथी डर गए और किसी को कुछ न बताकर ललित की साइकिल व कपड़े घाट पर ही छोड़कर भाग निकले थे। संयोग से पास ही काम कर रहे मजदूरों ने लावारिस साइकिल व कपड़ों पर शक किया और लड़कों से पूछताछ की। लापता ललित की तलाश तुरंत शुरू की गई, लेकिन अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.