नोएडा, जून 9 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। जिले में आरक्षी नागरिक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा दूसरे दिन मंगलवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। जिले के 20 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित हुई परीक्षा 4257 अभ्यर्थियों ने छोड़ दी। बुधवार को भी दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां छह पालियों में कुल 42,048 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पहले दिन की पहली पाली में 7,008 में से 4,789 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2,219 अनुपस्थित रहे थे। दूसरी पाली में 7,008 में से 4,927 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 2,081 अनुपसित थे। इसी प्रकार मंगलवार को...